डबल इंजन की भाजपा सरकार का हर वादा झूठा निकला, इसलिए अब BJP का UP से सफ़ाया होगा…..डा रामकरन निर्मल
बहराइच : (NNI 24) पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के चारों फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, छात्रसभा, यूथ बिर्गेड के जिलाध्यक्ष/महासचिव गण, विधानसभा अध्यक्ष/महासचिवगण, ब्लॉक अध्यक्षगण व प्रभारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गईं ।
बैठक के मुख्यातिथि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामकरन निर्मल जी रहें। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने किया।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव , जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां’बन्टी’ जी ने मुख्यातिथि डॉ० रामकरन निर्मल जी का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की नीतियों, विचारों , पार्टी की घोषणाओ व योजनाओ को डोर 2 डोर कैम्पपेनिंग व प्रचार प्रसार के माध्यम से जन जन तक पहुचाने के लिए की रेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० रामकरन निर्मल ने सर्वप्रथम बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष समेत जिला संगठन के समस्त पदाधिकारियों व वहाँ उपस्थित चारों फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व सभी का हाल चाल पूछकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
श्री निर्मल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन पांच सालों में पिछड़ों ,दलितों, किसानों, युवाओं को सिर्फ औऱ सिर्फ छला है,उनसे वोट लेकर उन्हें धोखा दिया है,
प्रदेश में चारों ओर हो रही लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश का आम जनमानस परेशान है, किसान आंसू बहा रहा है। उन्होंने नौजवानों से आवाहन किया कि आप सभी घर-घर व बूथों पर जाकर जनता से मिलें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की घोषणाएं जैसे कि सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों को सिचाईं के लिए बिजली मुफ्त, छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मुफ्त, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर से लागू करेंगे, आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी, यश भारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा, समाजवादी पेंशन योजना के तहत माताओ बहनों को 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे, 15 दिनों में गन्ना किसानों को भुगतान होगा, फसलों के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी आदि तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं को जनता को बताएं। साथ ही साथ इस तानशाह योगी आदित्यनाथ सरकार की काली करतूतों के बारे में भी जनता को बताये। अंत मे उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार का हर वादा झूठा निकला, इसलिए अब BJP का UP से सफ़ाया होगा और विकासपुरुष अखिलेश यादव जी जन समर्थन के साथ उत्तर प्रदेश के दुबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा उन्हें हिन्दू मुसलमान के नाम पर गुमराह कर उनके बीच नफरत फैलाई, भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन आपस मे टकरा रहे है,
छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है, लोगो की जान ले रहे है,लेकिन भारतीय जनता पार्टी की कान में जूं नही रेंग रही, उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लोगों के हितों पर कुठाराघात करने वाली, जनता को धोखा देने वाली इस भाजपा सरकार को हटाने व उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी की विकासवादी सपा सरकार को लाने व अखिलेश जी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी हैं। इस बैठक में प्रदेश महासचिव लोहिया वाहिनी अमरेंद्र आर्या, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ० विकासदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष युवजन सभा अफशाल शानू, जिलाध्यक्ष छात्रसभा शैलेश सिंह शैलू, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अजितेश पांडेय, महासचिव लोहिया वाहिनी बाबू खान, अमरदीप यादव, विनोद यादव, शिवम गिरी, सत्यम बाजपेयी, सुनील यादव, दुलारे यादव, अनिल कुमार वर्मा, सुनील कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार, अयाज शाह, धनंजय सिंह, धनीराम यादव, राज यादव, बादशाह खान , अहद खान, फैज सिद्दीकी आदि पार्टीजन उपस्थित रहें।